मंडला: रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, आज सामने आये इतने केस

मंडला: रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, आज सामने आये इतने केस

मण्डला, सुधीर उपाध्याय

जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु शासन से जारी निर्देशों तथा जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार जिले में अग्रिम आदेश पर्यंत प्रत्येक रविवार के दिन टोटल लॉकडाउन घोषित किया हैं। जारी आदेश के तहत् जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक प्रभावशील रहेगा। उन्होंने सभी को जारी आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत् प्रत्येक रविवार को टोटल लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी एवं राशन दुकानें खुली रहेंगी। सब्जी, फल, जनरल स्टोर्स सहित अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। अति आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की छूट रहेगी। प्रतिबंध के दौरान कार्य और शासकीय कार्यों में लगे वाहनों को छोड़कर दो पहिया, चार पहियों वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। शासकीय, अर्द्धशासकीय दफ्तरों के कर्मचारियों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी ड्यूटी प्रयोजन के लिये प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे लेकिन सभी को अपने साथ परिचय-पत्र रखना अनिवार्य होगा। सम्बंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी जो कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र के इंसीडेंट कमाण्डर घोषित है, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिले में कोरोना के 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार पौंड़ी मोहगांव में 29 वर्षीय पुरूष, रिपटा निवास में 32 वर्षीय पुरूष तथा मंडला के राजीव कॉलोनी में 48 वर्षीय पुरूष एवं सत्यम कॉलोनी बिंझिया में 26 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सभी को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews