हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में हुआ जोरदार धमाका, 3 युवक जिंदा जले

हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में हुआ जोरदार धमाका, 3 युवक जिंदा जले

मंडला।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में ब्लास्ट हुआ और तीन लोगों की मौत हो गई।सूचना मिलती ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक मंडला जिले के सेमरखापा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम दीपक मसराम, बलराम भारतीय और संतोष सिलडेरिया हैं। ये तीनों कान्हा नेशनल पार्क के गढ़ही बीट के भैसनघाट में पदस्थ थे।रोजाना की तरह अपना काम खत्म करके ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।

घटना मामला अंजनियाँ पुलिस चौकी क्षेत्र के माधोपुर गांव का है। जहां देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दो लोग मौके पर ही जिंदा जल गए। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तबतक सब जल चुका था। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि बाइक जलकर खाक हो गई वही ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी ज़ोर से हुई कि बाइक ट्रक में जा घुसी। उस पर कान्हा नेशनल पार्क के गढ़ही बीट के भैसनघाट में पदस्थ तीन कर्मचारी सवार थे। टक्कर होते ही बाइक की पेट्रोल की टंकी फट गयी और उसमें भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज़ी से भड़की कि ट्रक में बुरी तरह फंसी बाइक पर सवार युवकों को संभलने या निकलने का मौका ही नहीं लगा।फिलहाल अंजनिया थाना मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews