भाजपा नेता समेत 7 हत्याओं का मामला, चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भाजपा नेता समेत 7 हत्याओं का मामला, चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मण्डला| सुधीर उपाध्याय| जिले के मनेरी गांव में बीते 15 जुलाई को दिन के उजाले में भाजपा नेता सहित 7 हत्याओं के मामले में जहां भाजपा और कांग्रेस एक स्वर में न्यायिक जांच की मांग कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने मनेरी पुलिस चौकी प्रभारी सहित 4 जवानों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है| इसके साथ ही एक प्रभारी उप निरीक्षक सहित 15 जवानों की पोस्टिंग की है|

रज्जन सोनी भाजपा नेता सहित परिवार के ही 7 लोगों की सामुहिक नरसंहार मामले में एस पी दीपक शुक्ल ने बताया है कि मनेरी पुलिस चौकी का सारा अमला सस्पेंड कर दिया गया है एवम 15 जवानों का नया स्टाफ भेज दिया गया है।

एस पी ने कहा है कि मनेरी में हालात सामान्य है, चौकसी जारी है, उन्होंने कॉग्रेस विधायक के पुलिस का घटनास्थल विलम्ब से पहुचने का कारण सूचना विलम्ब से मिलना और सड़कों के हालात सही नहीं होना बताया| पड़ोसी जिले जबलपुर से सहयोग के सवाल पर उन्होंने आवश्यकता नहीं होने की बात कही है। उहोंने बताया की हत्या, हत्या के प्रयास तथा एक मर्ग दर्ज कर तीन मामलों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं| आरोपी की मृत्यु की भी जांच शुरू की है। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग पर कुछ नहीं कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews