मंडला में नृशंस हत्याकांड के बाद कांग्रेस ने जताया विरोध,राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

मंडला में नृशंस हत्याकांड के बाद कांग्रेस ने जताया विरोध,राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

मंडला/सुधीर उपाध्याय

मंडला के मनेरी गांव में बुधवार को भाजपा नेता सहित सामूहिक नरसंहार में 7 मौतों के बाद कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपा है। दूसरी ओर प्रशासन ने 7 शवों को निवास अस्पताल में पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। गुरूवार तड़के से ही निवास में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कांग्रेस ने गुरूवार को अपने कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सामूहिक नरसंहार की निंदा की है और जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था का विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है साथ ही सम्पूर्ण घटनाक्रम की न्यायिक जांच की मांग की है। विधायक निवास और कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा नेता सहित परिवार के 6 लोगों की हत्या निंदनीय है , विधायक ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसी के साथ मामले की विस्तृत जांच की मांग भी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews