ढोलक बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की जांच के आदेश

ढोलक बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की जांच के आदेश

मंडला/सुधीर उपाध्याय

जबलपुर से मंडला शहर आकर ढ़ोलक बेचने वाला 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 15 जुलाई को जबलपुर से मंडला आया था। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को पिकअप वेन द्वारा जबलपुर से 11 लोगों का समूह ढ़ोलक बेचने मंडला आया था। यह समूह बिंझिया तिराहा में बनी दुकानों के बरामदे में रूका हुआ था। प्रशासन को सूचना मिलने पर सभी व्यक्तियों को 15 जुलाई को ही चटुआमार स्थित क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच कराई गई थी जिनमें से 20 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

ये रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews