मंडला जिले में मिले कोरोना के आठ नए केस, संपर्क में आए लोगों को होगी जांच

मंडला जिले में मिले कोरोना के आठ नए केस,  संपर्क में आए लोगों को होगी जांच

मण्डला, सुधीर उपाध्याय
जिले में कोरोना से संक्रमण के 8 मामले मिले हैं जिनमें मंडला शहर और घुघरी में 3-3, बिछिया और निवास में 1-1 मरीज सम्मिलित हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गज्जूदेवरी निवास में 7 वर्षीय बालक, रानी अवंती बाई मंडला में 27 वर्षीय पुरूष, जेल केम्पस में 47 वर्षीय पुरूष एवं इंदिरा जी वार्ड मंडला में 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इसी प्रकार बुधनवाड़ा बिछिया में 22 वर्षीय महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में 42 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय एवं 36 वर्षीय पुरूष कोरोना जांच में पॉजीटिव पाये गए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews