
मण्डला, सुधीर उपाध्याय
जिले में नर्मदा नदी सहित सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। नदी के उफान पर होने के चलते जिले का अन्य जिलों से सम्पर्क टूट चुका है। बंजर, बुढनेर, हेलॉन और मटियारी नदी में पानी बढ़ जाने से नर्मदा नदी उफान पर है।
जिला मुख्यालय में नगरपालिका ने उदघोषणा के नर्मदा किनारे निवास करने वाले लोगों से अपील की है कि चिन्हित अस्थायी आवास में पहुंचे, मण्डला से डिंडोरी और बालाघाट , सिवनी का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बीते 24 घंटों से निरंतर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं नगर की कॉलोनियों में पानी घरों में घुस चुका है। एक ओर अत्याधिक बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं पानी के भराव से होने वाली बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते आम आदमी दहशत में है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

