
मंडला,सुधीर उपाध्याय
मंडला में बीजेपी अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होने बुखार आने के बाद जांच कराई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सोमवार को वो खुद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए।
बीजेपी अध्यक्ष के संक्रमित होने के बाद प्रशासन भी अधिक सक्रिय हो गया है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री के साथ खंगाली जा रही है। कई लोग उनसे पिछले दिनों मिले हैं, बीजेपी अध्यक्ष ने अपील की है वे सभी क्वारेंटाइन होकर अपनी जांच करवाएं। बता दें कि बीते दिनों वन मंत्री के दौरे के दौरान खासी भीड़ जमा हुई थी। मंडला में निरंतर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है, वहीं जांच परिणाम में होने वाली देरी भी चिंता बढ़ा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

