अधिकारियों का पैदल मार्च, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की दी समझाइश

अधिकारियों का पैदल मार्च, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की दी समझाइश

मण्डला| सुधीर उपाध्याय| प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से म.प्र. शासन गृह विभाग द्वारा निर्देशों के पालन में रविवार को राज्य के कई जिलों में स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लाकडाउन की घोषणा की गई है । मण्डला जिलें में मण्डला पुलिस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से तथा लाकडाउन के दौरान आमजनता द्वारा प्रशासन को दिये गये सहयोग के कारण लाकडाउन की घोषणा से लेकर अनलाक किये जाने तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में सफलता प्राप्त हुई है । मण्डला पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा मण्डला जिलें में अनलाक के दौरान भी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के सभी आवश्यक प्रयास तथा कार्यवाहियां की जा रही है ।

रविवार को पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अधिकतम बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों तथा कस्बों में पैदल भ्रमण कर आमजनता, व्यापारियों तथा दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में आवश्यक समझाईस देने तथा जागरुक करने के निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक मण्डला के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में आज सुबह से ही जिले के चारों अनुभागों के एसडीओपी तथा थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर निकले । पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के राजस्व विभाग, नगर पालिका, पंचायत तथा स्वास्थ विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ संयुक्त रुप से क्षेत्र के कस्बो, ग्रामों तथा मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण कर आमजनता को कोरोना से बचाव के लिये आवश्यक जानकारी देते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलने, अपने हाथों को साबून से बार-बार धोने तथा सेनेटाईजर का प्रयोग करने की समझाईस दी गई । अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को विशेष रुप से अपनी दुकानों के बाहर भीड़ं एकत्रित ना होने देने तथा सामान बेचते समय सोशल डिस्टेंसिग का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में बताया गया ।

मण्डला पुलिस द्वारा कोरोना वायरस से जारी लड़ाई में फेसमास्क के प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिग के पालन को स्वास्थ्य तथा जीवन की रक्षा के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय बताते हुए सभी से इनका पालन करने का अनुरोध किया गया । इस दौरान पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समझाईस देने के साथ-साथ जानबूझकर उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाहियां भी की गई । इस अवसर पर पुलिस द्वारा बिना फेस मास्क लगाएं बाजारों में घूमने वाले व्यक्तियों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई में 125 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया ।

मण्डला शहर में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मीना मसराम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डला ए.व्ही. सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली तथा थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा अपने स्टाफ के साथ शहर के मुख्य कस्बों तथा बाजारों में पैदल भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिये फेसमास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईस दी गई । इसी प्रकार बिछिया अनुभाग में एसडीओपी बिछिया पुरुषोत्तम मरावी, एसडीएम श्रीमती सुलेखा उईके तथा सीएमओ संजय नरूला, निवास अनुभाग में एसडीओपी निवास आई.पी. मण्डावी एवं एसडीएम पुष्पेन्द्र अहाके, तथा नैनपुर अनुभाग में एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीएम सुश्री शिवाली सिंह द्वारा अपने अनुभाग के थाना और चौकी प्रभारियों तथा राजस्व विभाग, स्वास्थ विभाग, नगर पालिका और पंचायत के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ पैदल भ्रमण कर आमजनता को कोरोना से बचाव के उपायों तथा इस संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने की समझाईस दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजनता को कोविड-19 वायरस के कारण उत्पन्न महामारी से निपटने के लिये पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किये जा रहे उपायों जैसे अधिक से अधिक स्वास्थ परिक्षण/उपचार, बाहर जिलों से आने वाले संदिग्धों की चेकिंग और उनका आईसोलेशन तथा संदिग्ध मरीज को चिन्हित कर आईसोलेट करने संबंधी कार्यवाहीयां की जानकारी भी दी गई तथा लोगों को अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने, धार्मिक आयोजनों को टालने एवं किसी भी स्थान पर भीड एकत्र ना करने के संबंध में भी समझाईस दी गई ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews