संभागीय क्रिकेट अंडर 19 टीम में शुचि एवं प्रियम्बिका चयनित, ग्वालियर जाएंगी

संभागीय क्रिकेट अंडर 19 टीम में शुचि एवं प्रियम्बिका चयनित, ग्वालियर जाएंगी

मण्डला, सुधीर उपाध्याय। शहर की दो होनहार खिलाड़ी शुचि एवं प्रियम्बिका का चयन संभागीय क्रिकेट अंडर 19 टीम के लिए हुआ है। ये दोनों अगले मैच के लिए ग्वालियर जाएंगी। बता दें कि 30 दिसम्बर को जबलपुर के रानीताल मैदान में अंडर 19 बालिका क्रिकेट टीम की संभागीय स्तर की ट्रायल में मण्डला की 2 बालिकाओं का संभावित चयन हुआ था। इसके बाद जबलपुर के रानीताल मैदान में दिनांक 3 से 5 जनवरी तक निरंतर अभ्यास व प्रदर्शन मैच के दौरान चयनकर्ताओं ने अंडर 19 बालिका क्रिकेट टीम जबलपुर डिवीजन के खिलाड़ियों का चयन किया है।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला के सचिव विजय बर्मन एवं उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र तिवारी, अजय मिश्र ने बताया कि ट्रायल में शुचि उपाध्याय और प्रियम्बिका पटेल का संभाग टीम चयन हुआ है। डीसीए के प्रवक्ता संतोष तिवारी ने बताया है कि दिनांक 3 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रैक्टिस मैच के दौरान चयनकर्ताओं ने टीम का सिलेक्शन किया है। बता दें कि शुचि उपाध्याय पिछले साल अंदर 16 बालिका क्रिकेट टीम की जबलपुर डिवीजन से भोपाल में प्रदर्शन कर चुकी है। मण्डला के खेल प्रेमियों सहित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है। दोनों खिलाड़ी गुरूवार शाम ग्वालियर के लिए रवाना होंगी जिनका मैच शहदोल संभाग से 9 जनवरी को होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews