बाघ ने शावक पर किया हमला, मौत

बाघ ने शावक पर किया हमला, मौत

मंडला।

जिले के कान्हा नेशनल पार्क के सरही जोन में एक बाघ के बच्चे यानी शावक को व्यस्क बाघ और बाघिन की बीच में आना भारी पड़ गया। दरअसल पार्क प्रबंधन के मुताबिक एक बाघ,  बाघिन से मेटिंग के लिए आया था, लेकिन उस वक्त बाघिन के पास उसका बाघ शावक मौजूद था। मेटिंग के लिए आतुर वयस्क बाघ को शावक की मौजूदगी बिल्कुल पंसद नहीं आई।  बाघ ने शावक पर हमला कर दिया, जिससे शावक बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाघ ने उस शावक को अपना शिकार बनाते हुए उसका पीछे का हिस्सा पूरा खा लिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews