फिल्मी स्टाइल में बड़े-बड़े व्यापारियों से करते थे ठगी, दो फर्जी सीबीआई अफसर धराये

two-fake-CBI-officers-arrested-inandla

मंडला| फिल्मी स्टाइल में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर बड़े बड़े व्यापारियों को चपत लगाने वाले एक गिरोध का पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है| मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बिछिया थाना पुलिस ने इस ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है| गिरोह का मुख्य सरगना और दो अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं|

जानकारी के मुताबिक मंडला जिले के बिछिया थाने में दो फर्जी CBI अफसर पकड़े गए हैं| यह चार लोग की टीम बना कर बड़े बड़े व्यपारियों को पहले अपने जाल में फँसाते थे इसके बाद उनसे मोटी रक़म सी बी आई के अफसर बन कर लूटते थे| ऐसे ही इन्होंने बिछिया के सराफा व्यपारी मुकेश सोनी को टारगेट बनाया और उन्हें यह बोल कर डराने का प्रयास किया कि आपके पास 5 करोड़ रुपए हैं और आपको मण्डला चलना होगा और इसकी जाँच की जाएगी|  मण्डला जाने की बात सुन कर बिछिया निवासी मुकेश को इन फर्जी ऑफीसर पर शक हुआ और उन्होंने अपने मित्रों के साथ ही बिछिया पुलिस को इस बात की सूचना दी|  जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा जबकि दो अन्य फर्जी सीबीआई ऑफीसर फरार हो गए | 

ये चारों फेसबुक के जरिये लोगों की पहले प्रोफ़ाइल पता करते और फिर उन्हें अपने जाल में फाँसने के बाद धौंस जमा कर उनसे रुपये ऐंठने का प्रयास करते थे। इन जालसाजों में से दो रविंद्र अहिरवार बाबूलाल  ग्राम बंधा, थाना भेड़ाघाट, जिला जबलपुर, और  सैयद मुशीम सैयद मकसूद 35 महाराष्ट्र अकोला निवासी 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है बाकी के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है | दो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इनकी करतूत सामने आ सकेगी वहीं यह भी पता चल सकेगा कि इन्होंने किस किस को अब तक अपना शिकार बनाया। वहीं दोनों ही पकड़े गए आरोपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि इसने फर्जी ऑफिसर बन कर पैसे कमाने का आइडिया बनाया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews