नगरीय निकाय चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस का एक्शन- 2 नेता पार्टी से निष्कासित

कांग्रेस

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) से पहले एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने मंदसौर (Mandsour) के युकां प्रदेश महासचिव सोमिल नाहटा (Youth Congress state general secretary Somil Nahata) व उनके समर्थक असगर मेव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर (Chandra Prabhash Shekhar) ने की है।दोनों नेताओं पर कांग्रेस कार्यालय में मारपीट और हंगामे के आरोप है।

यह भी पढ़े… Indore News : शादी में तलवार-पिस्टल लहराते युवकों का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

दरअसल, रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी।इसमें कांग्रेस के जिला प्रभारी बटुकशंकर जोशी और सह प्रभारी जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक करने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मो. खलील शेख ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा को लेकर कुछ बात कह दी, इस पर नाहटा समर्थक असगर मेव भड़क गए और उनकी खलील शेख से तीखी नोंक झोंक हो गई।

इस दौरान हाथापाई भी हो गई थी, जिसमें चोट लगने के बाद खलील शेख अस्पताल में उपचाररत है। बताया जा रहा है देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया  था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सामने पार्टी कार्यालय में ही कांग्रेसी नेताओं के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद पुलिस (Mandsour Police) ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को अलग किया था। इस मामले में 8 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े… MP Board : इस दिन जारी होगी 10 वीं और 12 वीं परीक्षाओं को लेकर समय सारणी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ही सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने एक्शन ले लिया है।प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर युकां प्रदेश महासचिव सोमिल नाहटा व नाहटा समर्थक असगर मेव को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित (Expelled) कर दिया है।शेख ने आरोप लगाया था नाहटा के इशारे पर ही असगर ने मारपीट की थी।

congress

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews