Mandsaur News: मातम में बदली खुशियां, होली के बाद नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत

mandsaur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur District) में आज सोमवार होली (Holi Celebration 2021) के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने गए 3 छात्र तालाब में डूब गए, जिसमें से 2 की मौत (Death) हो गई। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसर गया है।इधर,सूचना मिलते ही तहसीलदार और  मंदसौर पुलिस (Mandsaur Police) बल मौके पर पहुंचा है।

यह भी पढ़े.. Corona Alert: देश में 68020 नए केस, 291 की मौत, मोदी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंदसौर (Mandsaur) जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के जूनापानी गांव का है। यहां होली खेलने के बाद  कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाले तीन छात्र शामगढ़ के पास जूनापानी में तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 1 छात्र (School Student) की मौके पर ही मौत हो गई।वही दूसरे की अस्पताल (Hospital) ले जाते वक्त मौत हो गई। हालांकि एक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े.. केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को जल्द दे सकती है बड़ी सौगात

Mandsaur के रहने वाले इन छात्रों के नाम विशाल, गोपाल और संस्‍कार पता चले हैं ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम (Post Martum) के बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए। घटना के बाद पुलिस (Police) ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।अचानक त्यौहार पर हुई इस घटना ने होली की खुशी को मातम में बदल दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके मातम पसर गया है और घरवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews