
मंदसौर/तरूण राठौड़
मंदसौर जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 3 नए कोरोना के मरीज मिले है। जबकि कोरोना से अभी तक जिले में 6 मौत हो चुकी है और 82 मरीज की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार देर रात आए नए मरीज की वजह से फिर हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक साथ 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, ये सारे गुदरी के निवासी बताया जा रहा है और तीनों मरीज महिलाए हैं। वही 38 से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर वापस अपने घर भी जा चुके हैं। जबकि संचेती परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना के 14 सैंपल जांच रिपोर्ट में से 3 कि रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है इनमें से पांच गुदरी कंटेंटमेंट क्षेत्र से है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

