राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में MP के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में MP के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

मंदसौर/ भीलवाड़ा।
राजस्थान के भीलवाड़ा में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। वही कई घायल हो गए , इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी मृतक मध्यप्रदेश के मंदसौर के रहने वाले बताए जा रहे है, जो एक रिश्तेदार की शादी में सम्मिलित होने भीलवाड़ा पहुंचे थे और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार,घटना भीलवाड़ा जिले में बिगोड के पास हुई है। यहां एक रोडवेज बस और बोलेरो जीप की जोरदार भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शरीक होकर अपने गांव लौट रहा परिवार भीलवाड़ा शहर से क्रूजर में सवार होकर कोटा जिले की रामगंज मंडी के लिए रवाना हुआ था, क्रूजर को बिगोड कस्‍बे के पास रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ओवर टेक करने के चक्‍कर में टक्‍कर मार दी। उसके बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। इसके कारण 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 5 पुरुष, 3 महिला और एक बालिका थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिगोड के उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।इनमें 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूचना पर जिला कलेक्‍टर राजेंद्र भट्ट, पुलिस अधिक्षक हरेंद्र महावर सहित कई अधिकारी भी अस्‍पताल में पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सभी मृतक मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील के संधारा गांव के रहने वाले थे। यहां के शर्मा परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने भीलवाड़ा गए थे। भीलवाड़ा के त्रिवेदी परिवार में शादी थी, लेकिन रास्ते कोटा भीलवाड़ा रोड पर त्रिवेणी और बागोद के बीच ये दर्दनाक हादसा हो गया।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है मुझे भीषण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुख की इस घड़ी में उन्हें सहनशक्ति दें। घायलों का सही से इलाज हो इसके लिए निर्देश दिया हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews