संकट के समय में बिजली बिल हुए दोगुना, आम आदमी परेशान

संकट के समय में बिजली बिल हुए दोगुना, आम आदमी परेशान

मंदसौर। तरुण राठौर| जिले में लोकडाउन कर्फ्यू लगा है| जिसकी वजह से व्यपार व्यवसाय पूरी तरह से बन्द है और लोग घरों में कैद है। यही वजह है कि लोगो की आर्थिक स्थिति गुजरते दिनों के साथ खराब होती जा रही है। वहीं ऐसे समय में विधुत विभाग द्वारा लोगो को जो बिजली के बिल दिए जा रहे है। वह बहुत चौकाने वाले है। जिसे देखकर लोगो की हालत और खराब हो गई है। जबकि पिछले डेढ़ महीनों से किसी भी व्यपारी ने दुकान नही खोली है। जिले का कोई भी व्यक्ति काम पर नही गया है।ऐसे में गरीब व मध्यमवर्गी लोग कहां से अपना गुजारा करे ।

संकट के समय बिजली विभाग 2 हजार के एवरेज बिल थमा रहे है। इसको लेकर जहां लोगों का कहना है कि खाने के लिए भी पैसे नही है ऊपर से ये इतना भारी भरकम बिजली का बिल कहां से लाए। वहीं व्यापारियों का कहना है कि जब हम दुकान खोल ही नही रहे है तो दुकान का बिल 2 हजार रुपए कैसे आए है। जबकि लोकडाउन के चलते न तो कोई मीटर की रीडिंग लेने आया है। इसके बाद भी इतने बिजली का बिल। जिसे भरना हमारे बस में नही है। या तो बिल भरे या घर चला ले। जबकि ऐसे समय में विधुत विभाग को बिजली के बिल माफ कर देने चाहिए पर जरूरत से ज्यादा बिल थामाये जा रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews