
चंचल लौहार/मंदसौर। मन्दसौर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री और सीतामऊ टीआई के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। ये मामला प्रभारी मंत्री के दौरे के समय प्रभारी मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा के द्वारा किसान को कहे गये अपशब्द को लेकर है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार इस मामले में किसान के साथ एडिशनल एसपी के पास गए थे लेकिन एडिशनल एसपी ने आनाकानी करते हुए आवेदन लेने से मना किया लेकिन बाद में आवेदन लेकर बात वहीं खतम कर दी और कोई कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ओर सीतामऊ टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

