मंदसौर SP का एक्शन, तस्कर को छोड़ने के आरोपी दो आरक्षक निलंबित

मंदसौर SP का एक्शन, तस्कर को छोड़ने के आरोपी दो आरक्षक निलंबित

Mandsaur News : मंदसौर जिले में मादक पदार्थे को लेकर खाकी पर आरोप लगे हैं। सीतामऊ थाने में पदस्थ दो आरक्षकों द्वारा रुपए लेकर तस्कर को छोड़ने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत के बाद एसपी अनुराग सुजानिया ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सीतामऊ थाने में पदस्थ आरक्षक कीर्ति जाट और नीरज सिंह ने बीते रविवार को लदुना रोड पर एक तस्कर को अवैध अफीम के साथ पकड़ा था। आरक्षकों ने तस्करों को मौके पर ही ले दे कर छोड़ दिया था।

एसपी तक पहुंची शिकायत तो हुई कार्रवाई

दोनों आरक्षकों की साठ-गांठ की गोपनीय शिकायत एसपी अनुराग सुजानिया तक पहुंची। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों आरक्षकों के लेनदेन कर 700 ग्राम अफीम के मामले में तस्कर को तीन लाख लेकर छोडऩे की चर्चे वायरल हो रहे थे। एसपी सुजानिया ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि सीतामऊ थाने में पदस्थ दोनों आरक्षकों के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो पोस्ट के बाद दोनों आरक्षकों को सस्पेंड किया गया है। आरोपों की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews