मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ सहित अफीम तस्कर गिफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान के एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

बता दें कि जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जब वाहन चेकिंग कर रही थी इस दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार बिना नंबर की बाइक लेकर भागने लगा तभी पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। और फिर उससे पूछताछ की तब उसने अपना नाम रोहित पिता गणेशराम सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हतुनिया थाना अफजलपुर जिला मंदसौर का होना बताया।

पुलिस ने आरोपी से गाड़ी के कागज मांगे तो वह सही स्पष्ट जबाव नहीं दिया तभी पुलिस ने आरोपी व बाइक की तलाशी ली तो बाइक के पैनल में छिपी 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत 2 लाख 20 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews