मंदसौरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोमनाथ और काशी विश्वनाथ के लिए मिली सीधी ट्रेन की सुविधा

mp railway

Mandsaur News : रेलवे के क्षेत्र मंदसौरवासियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जल्द ही यात्रियों को भगवान सोमनाथ और काशी विश्वनाथ के लिए सीधी ट्रेन का लाभ मिलेगा। इंडियन रेलवे जल्द ही वाराणसी से सोमनाथ के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने वाली है। रेलवे बोर्ड ने 29 अगस्त को प्रस्ताव में मुहर लगाई थी। जिसके बाद ट्रेन नंबर और टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। जिसका स्टापेज शामगढ़ में भी होगा।

11 सितंबर से संचालित होगी ट्रेन

सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासों से रेलवे के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पहले खाटूश्याम एवं सालासर बालाजी के लिए ट्रेन की सुविधा मिली और अब सोमनाथ व काशी विश्वनाथ के लिए वेरावल-बनारस एक्सप्रेस 12945/46 ट्रेन की सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन 11 सितंबर से संचालित होगी जो कि वेरावल से हर सोमवार और बनारस से हर बुधवार को चलेगी।

सांसद ने रेल मंत्री को दिया धन्यवाद

इसे लेकर सांसद ने बताया कि अब महादेव के भक्तों के साथ-साथ अन्य यात्रियों का भी निश्चित ही इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया। वहीं, जिलेवासियों में भी खुशी की लहर है। इन ट्रेनों के विस्तारिकरण से संसदीय क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद का आभार प्रकट किया है। ट्रेनों के विस्तारीकरण से रेलवे सेवाएं और बेहतर होगी। इससे यात्रीगण को आसानी से विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा है और उनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews