बीजेपी ने नानालाल अटोलिया को बनाया मंदसौर का नया जिला अध्यक्ष

बीजेपी ने नानालाल अटोलिया को बनाया मंदसौर का नया जिला अध्यक्ष

मंदसौर। तरुण राठौर| कोरोना संकट के बीच भाजपा ने मंदसौर सहित प्रदेश के 24 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए है। इसके बाद अब जिले के नए जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया होंगे। जबकि इस संकट के समय में नए भाजपा अध्यक्ष की जो नियुक्ति भाजपा हाई कमान ने की। उससे आगामी उपचुनाव को लेकर देखा जा रहा है। क्योंकि कुछ समय बाद प्रदेश के 24 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाई कमान ने ये कदम उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी ने जो आंतरिक सर्वे कराए है उसमें पार्टी की जीत कम नजर आ रही है। उसी जीत को पक्का करने के लिए ये 24 अध्यक्ष को चेंज किया है। हालांकि अटोलिया को जिले में कदावर नेता के तौर जाने जाते है वह पहले भारतीय युवामोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है। उनके रहते जिले का युवामोर्चा काफी सुद्रण हुआ है। इसी का परिणाम है कि मन्दसौर का युवा मोर्चा पार्टी में अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। यही नहीं उन्होंने बूथ से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूती प्रदान की है।जिसके बाद से ही उनका पार्टी में जिला अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews