बीजेपी विधायक ने दी मंदसौर कलेक्टर को नसीहत

बीजेपी विधायक ने दी मंदसौर कलेक्टर को नसीहत

मंदसौर/तरूण राठौड़

मंदसौर से तीन बार के बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर के कलेक्टर मनोज पुष्प नसीहत दी है कि वे करोना से जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए सरकारी धन का व्यर्थ उपयोग बंद करें। दरअसल मंदसौर कलेक्टर ने ‘कोरोना हारेगा, मंदसौर जीतेगा ‘जैसे स्लोगन न केवल सड़कों पर लगवाए थे बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर इनका प्रचार प्रसार भी किया था। इतना ही नहीं इन स्लोगन और झंडों के पास खड़े होकर कलेक्टर ने फोटो भी खिंचवाई थी जिसको लेकर विधायक ने आपत्ति की है और कहा है कि यह पैसा या तो विभागों का है और या दानदाताओं का और ऐसे कामों में इसे खर्च करना उचित नहीं है।

यशपाल ने इसे लेकर अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जनता को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,प्रिंट मीडिया से मदद ली जा सकती है और यह भी सुझाव दिया है कि धनराशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं और गरीब व अन्य जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न की सुविधा देने में उपयोग करें। अब कलेक्टर सत्ताधारी पार्टी के विधायक की कितनी सुनते ,हैं यह देखने वाली बात होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews