Mandsaur News: कैबिनेट मंत्री डंग ने स्वास्थ्य सुविधा को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाने का दिया आश्वासन, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur News: कैबिनेट मंत्री डंग ने स्वास्थ्य सुविधा को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाने का दिया आश्वासन, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur News : मध्यप्रदेश के मंदसौर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर समिति का गठन किया गया था। इसी कड़ी में शामगढ़ नगर के कुछ लोगों द्वारा कई सारी मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसके बाद शामगढ़ से पैदल मार्च करते हुए समिति के सदस्य कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के कार्यालय जाने वाले थे। जहां वो अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले थे लेकिन कैबिनेट मंत्री ने रास्ते में ही उनसे मुलाकात कर समिति के सदस्यों से बात सुनते हुए उनका ज्ञापन लिया और स्वास्थ्य सुविधा को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाने का आश्वासन भी दिया।

स्वास्थ्य सुविधा का अभाव

दरअसल, मंदसौर जिले के शामगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में काफी समय से मांग चलती रही है। जिसे लेकर शामगढ़ नगर के कुछ लोगों द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। इसी कड़ी में समिति ने नगर के प्रमुख लोगों को बुलाकर बैठक रखी। जिसमें स्वास्थ सुविधाओं को लेकर सुवासरा विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के पास अपनी मांगों को रखने की बात पर चर्चा हुई। जिसके बाद समिति के लोगों द्वारा शामगढ़ से पैदल मार्च शुरू किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात

वहीं, कैबिनेट मंत्री को इस बात का पता चलते ही वो सीधे उनसे मिलने के लिए निकल पड़े और रास्ते में ही उनसे मुलाकात कर समिति के सदस्यों से बात सुनी। साथ ही, उनका ज्ञापन लेते हुए स्वास्थ सुविधा को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान को समाप्त किया गया।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews