
CM Mohan Yadav hot Air Balloon Fire
मंदसौर में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लगने की घटना पर मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ माध्यमों में एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है और एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने नागरिकों से निवेदन किया है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
मंदसौर कलेक्टर ने जारी किया बयान
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ माध्यमों में भ्रामक जानकारी फैलाई गई है। वास्तव में एयर बैलून में सुरक्षा के कोई मानक प्रभावित नहीं हुए। सीएम सिर्फ बैलून को देखने गए थे। उन्होंने कहा है कि ‘हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे।इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं।’
सुबह आई थी सीएम के हॉट एयर बैलून में आग लगने की खबर
बता दें कि आज सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लगने की खबर सामने आई थी। जानकारी आई कि तेज हवा के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका और उसके निचले हिस्से में आग लग गई। इसके बाद घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स और एक्सपर्ट्स ने तत्परता से आग पर काबू पाया और किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि अब मंदसौर कलेक्टर ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ वहां एयर बैलून को देखने के लिए गए थे।
खंडन
कुछ माध्यमों में एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है, इसके संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है।
एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे।
— Collector Mandsaur (@CMandsaur) September 13, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

