कांग्रेस ने की पूर्व विधायक डंग के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने की मांग

कांग्रेस ने की पूर्व विधायक डंग के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने की मांग

मंदसौर/तरूण राठौड़

पूर्व कांग्रेस विधायक और अब भाजपा का दामन थाम चुके हरदीपसिंह डंग के विरूद्ध कांग्रेस ने धारा 188 में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। मंदसौर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिह गुर्जर ने एडिशनल एसपी और कलेक्टर को इसे लेकर आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया कि वर्तमान में जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है और सारे देश को लॉक डाउन किया गया है, हरदीप सिंह डंग खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

बता दें कि हरदीप सिंह डंग जब से जब से वापस सुवासरा आये है तब से लेकर अब तक वो लॉक डाउन तोड़ कर आम लोगों के बीच जाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान कभी उनके साथ जुलूस नजर आता है कभी वो भीड़ में घिरे हुए होते हैं। प्रदेश में पिछले दिनों घटे घटनाक्रम के बीच वो काफी लंबे समय तक बेंगलुरू में थे। इसके बाद  बेंगलुरु से दिल्ली गए और दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल आए। फिर भोपाल से बाय रोड सुवासरा पहुंचे हैं। सभी को पता है कि कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा एयरपोर्ट पर था बावजूद इसके खुद को आइसोलेट करने की बजाय वो बेझिझक जनता के बीच घूम रहे हैं और जनसंपर्क कर रहे हैं। शामगढ और सुवासरा में कई बार उन्हें बिना सोशल डिस्टेंस के पब्लिक में देखा गया है।

इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिह गुर्जर ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन एडिशनल एसपी मनोकामना प्रसाद को दिया जिसमें धारा 188 का हवाला देकर कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध कम से कम 6 माह की जेल और 1000 रूपये का जुर्माना हो सकता है। डंग के खिलाफ कांग्रेस ने इस धारा के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें 15 दिन के लिए आइसोलेट किया जाना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews