Mandsaur News: गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन, तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Mandsaur News: गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन, तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Mandsaur News : मध्यप्रदेश के मंदसौर में आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौराहे पर मौन प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद मल्हारगढ़ तहसीलदार संजय मालवीय को .राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि राजनीतिक द्वेषता के कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है जो लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान व प्रताडित किया जा रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।

ये लोग रहे मौजूद

इस धरना प्रदर्शन के दौरान परशुराम सिसोदिया, रामप्रसाद फरक्या, अशोक खिंची, चौथमल गुप्ता, किशोर उनियारा, मदन चौहान, विष्णु रारोतिया, अनिता खोखर, मुकेश निडर सहित कई कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें। इनके अलावा, मल्हारगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) मनोज रत्नाकर, मल्हारगढ़ तहसीलदार संजय मालवीय, पिपलिया मंडी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव, पिपलियामंडी चौकी प्रभारी अभिषेक बोरासी, सहित क्षेत्रीय पटवारी ओम प्रकाश पाटीदार पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।

कार्यकर्ताओं में बौखलाहट

दरअसल, राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा में मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा व उनके नेताओं में जोरदार बौखलाहट है और इसी को लेकर भाजपा की मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर उनसे सरकारी आवास भी खाली करवाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर के आज पिपलियामंडी ग़ांधी चौराहे पर मौन धराना दिया गया है और मल्हारगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद पिपलियामंडी चौकी पर हमने 50 से ज्यादा गिरफ्तारिया भी दी है।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews