पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीज का कोरोना सेंटर पर मनाया जन्मदिन

पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीज का कोरोना सेंटर पर मनाया जन्मदिन

मन्दसौर।तरुण राठौर।

कोरोना माहमारी के इस दौर में जहां लोगो की खुशियां खत्म हो गई है। ऐसे में कोरोनटाइन सेंटर पर जश्न का आयोजन होना अपने आपका अद्भुत है।ऐसा ही एक वाक्या नगर के कोरोनटाइन सेंटर पर देखने को मिला। जब वहां भर्ती एज कोरोना मरीज का सेंटर के स्टाप ने बर्थडे सेलिब्रट किया। बताया जाता है कि उस मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जाएगा। इसी बीच आज उसका जन्मदिन था। इस मौके को दुगना किया सेंटर पर मौजूद स्टाप ने। जब उन्हें मालूम हुआ कि आज तो उसका जन्मदिन है। उन्होंने उससे अपनी तरफ से थोड़ी खुशी देने की सोची। इसलिए उन्होंने उसका केक काटकर जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि जिस मरीज का जन्मदिन मनाया उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उससे इलाज के लिए सेंटर पर लाया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी दौरान हालत में सुधार देखते हुए फिर रिपोर्ट पहुंचाई तो नेगेटिव रिपोर्ट आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews