
Mandsaur News : मंदसौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जूनियर इंजीनियर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…
कार से मिला शव
दरअसल, खोड़ाना गांव में तालाब किनारे खड़ी एक कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, शव को बाहर निकालकर देखने पर उसके पेट, कमर और हाथ पर गोली लगी पाई गई। साथ ही कार के अंदर 4 खाली खोखे भी पाए गए। मीडिया सूत्रों की मानें तो प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। बता दें कि युवक और उसके दोस्त मोहसिन की एक ही युवती से दोस्ती थी। फिलहाल, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या के रुप में की गई है जोकि रतलाम रेलवे डिवीजन हेडक्वार्टर में तैनात था। बता दें कि युवक पश्चमी रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति का भी उपाध्यक्ष था। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

