मंदसौर में भी पाए गए मृत कौवे, बरती जा रही है एहतियात

मंदसौर में भी पाए गए मृत कौवे, बरती जा रही है एहतियात

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील में मृत कौवे पाए जाने से हड़कंप मच गया। प्रदेशभर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते यहां भी इस बात को लेकर एहतियात बरती जा रही है।

रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल रूम मंदसौर पर सूचना दी गई कि रेलवे लोको शेड के पास कौवे मरे पड़े हैं। शामगढ़ थाना में सूचना आने पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ आरक्षक दिलीप नागर, घनश्याम पटेल तथा पशु चिकित्सक एन.के. कुशराम भी वहां पहुंचे तो देखा कि 5 कौवे जमीन पर पड़े हुए थे। इनमें से दो कौरे मरे दिखाई दिए और तीन घायल अंतिम सांसें गिन रहे थे। इसके बाद उन्हें जांच के लिए भेजा गया है तथा आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews