सुरक्षा के साथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन

सुरक्षा के साथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन

मंदसौर।तरुण राठौर।

शिव का पवित्र महा सावन का आगाज हो गया है। आज पहला दिन ओर इस महा का पहला सोमवार है। ऐसे में भक्त अपने आराध्य देव महादेव के दर्शन किए बिना कैसे रह सकते है। जबकि दूसरी ओर महामारी का दौर जारी है। वहीं एक बार फिर से कोरोना ने जिले में रफ्तार तेज कर दी है। कल रात आई रिपोर्ट में 10कोरोना पॉजिटव निकले थे। जो क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों के थे। ऐसे में प्रशासन के सामने समस्या है कि वह लोगो को इस घातक बीमारी से बचाते हुए प्रभु के दर्शन लाभ लेने दे। जिससे ध्यान में रखते हुए अष्टमुखी पशुपतिनाथ के दरबार में मंदिर प्रशासन ने चाक चौबन की खासी व्यवस्ता की है कि किसी भी तरह मंदिर परिसर में भीड़ जमा नही हो। साथ ही श्रद्धालु की चेकिंग कड़ाई से की जा रही है। ताकि कोई पॉजीटिव मरीज अंदर प्रवेश न कर सके। यही नहीं मंदिर परिसर में सावन मास में होने वाले अनुष्ठान नही हो रहे है। साथ ही लोगो से सोशल डिस्टेंड का ध्यान रखने को कहा जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews