कोरोना रोकथाम के लिये आयुष विभाग द्वारा घर-घर दवा वितरण

कोरोना रोकथाम के लिये आयुष विभाग द्वारा घर-घर दवा वितरण

मंदसौर/तरूण राठोड़

कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए आयुष विभाग मंदसौर के द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर ओम नाथ मिश्र के मार्गदर्शन में शहर में डोर टू डोर होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। रविवार को आयुष अधिकारी के निर्देश पर सुंदरम विहार ,व्यंकटेश नगर, श्याम नगर वार्ड क्रमांक 37 मंदसौर मैं होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 व त्रिकटु चूर्ण का वितरण किया गया है।

जिला चिकित्सालय की टीम के सदस्य राजेश पाटीदार व राजेंद्र कनासे के द्वारा क्षेत्र में 129 परिवार के 630 सदस्यों को लिए दवाई वितरित की गई जिसमें 127 लोगों को होम्योपैथिक दवाई तथा 503 लोगों को आयुर्वेद दवाई दी गई। साथ ही आयुष टीम के सदस्यों का स्थानीय युवा एवं नागरिकों द्वारा दवाई वितरण करने में पूरा सहयोग किया गया है| इस दौरान स्थानीय नागरिक रिंकेश पाटनी व नरेंद्र अग्रवाल पत्रकार का सहयोग भी मिला ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews