प्याज के कट्टो में छुपा कर ले जा रहे थे आठ लाख का डोडा चुरा, दो गिरफ्तार

प्याज के कट्टो में छुपा कर ले जा रहे थे आठ लाख का डोडा चुरा, दो गिरफ्तार

मंदसौर, तरुण राठौर
ग्राम अचेरी बस स्टॉप से पिकअप वाहन एम पी 44 जी ए 0775 से 17 कट्टे प्याज के पीछे छुपा 4 क्विंटल 16 किलो डोडा चुरा 18 कट्टो में भरा हुआ कीमती 8 लाख रुपये का थाना यशोधर्मन नगर पुलिस ने जप्त किया।

टीआई जितेंद्र पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम अचेरी पहुँची जहाँ सफेद कलर की पिकअप वाहन एम पी 44 जी ए 0775 को चेक किया गया वाहन में प्याज भरे थे। जब जांच की गई तो प्याज के कट्टो के पीछे 18 कट्टो में डोडा चुरा भरा पाया गया। तोल कराने पर 4 क्विंटल 16 किलो डोडा चुरा पाया गया जिसकी कीमत 8 लाख रुपये आकि गई है। साथ ही पुलिस ने 2 लोगो अब्दुल पिता अय्यूब अजमेरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बगलिया राजस्थान, लखन पिता गोपाल राठौर उम्र 18 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती मंदसौर के कब्जे से जप्त किया ओर साथ ही 2 मोबाइल भी जप्त किये गए है। थाना यशोधर्मन नगर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से सहायक उप निरीक्षक संजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह जगावत, आरक्षक रमीज राजा, गिरीश,भानुप्रताप सिंह, उमंग शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews