मंदसौर के आरटीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बीजेपी विधायक पहले भी कर चुके हैं शिकायत

मंदसौर के आरटीओ ऑफिस में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बीजेपी विधायक पहले भी कर चुके हैं शिकायत

Corruption in RTO office Mandsaur : मंदसौर के परिवहन विभाग के कार्यालय में भ्रष्टाचार खुलेआम जारी है। आरटीओ के संरक्षण में यहां पर भ्रष्टाचार का खेल फल फूल रहा है। स्थानीय बीजेपी विधायक यशपाल सिसोदिया इसकी शिकायत उच्च स्तर पर कर चुके हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की सरपरस्ती में यह खेल चल रहा है।

मंदसौर के परिवहन विभाग के कार्यालय में किस कदर लूट चल रही है इसकी बानगी वायरल हुए ये वीडियो साफ दे रहे हैं। इन वीडियो में नजर आने वाला एक व्यक्ति न तो विभाग में कार्यरत है, न संविदा पर इसकी नियुक्ति है और न ही यह विभाग का एजेंट है। लेकिन यही सब कुछ करता रहता है। और इसकी वजह है कि इसे ऊपर ARTO रीना किराडे की मेहरबानी। रीना वही ARTO है जिनकी शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने इन्हें यहां से हटा दिया था, लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले आई और अभी भी यहीं पदस्थ है।

परिवहन कार्यालय में कोई भी काम करवाना हो बिना इनकी मर्जी के नहीं होता और इसके लिए बाकायदा नियुक्त कर रखा है घनश्याम शर्मा नाम के शख्स को, जो लगातार इस काम को अंजाम दे रहा है। मंदसौर के आरटीओ कार्यालय का जो वीडियो वायरल हुआ है और इसमें कुर्सी पर जो व्यक्ति बैठा हुआ है वह दिलीप नाम का व्यक्ति है जिसे आरटीओ द्वारा पहले से नियुक्त किए गए घनश्याम शर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी जगह रखा हुआ है, क्योंकि घनश्याम की काफी शिकायतें होने के बाद अब वह कार्यालय नहीं आता है। साथ ही विभाग के अलग-अलग कार्यों की एक रेट लिस्ट भी दी गई है और फाइलों का अंबार भी इस वायरल वीडियो में दिख रहा है। रेट लिस्ट के अनुसार भुगतान करने पर ही लोगों का काम होता है। वीडियो के वायरल होने के बाद में परिवहन विभाग के अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे, यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन इन सबको लेकर सरकार की छवि पर निश्चित रूप से खराब प्रभाव पड़ रहा है, यह तो साफ है।

[dgv_vimeo_video id=”836090938″]

[dgv_vimeo_video id=”836091201″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews