Mandsaur News: मंदसौर में स्वर्गीय जमुना देवी पुर्सवानी की स्मृति में स्कूली बच्चों को दिया गया नि:शुल्क स्वेटर

Mandsaur News: मंदसौर में स्वर्गीय जमुना देवी पुर्सवानी की स्मृति में स्कूली बच्चों को दिया गया नि:शुल्क स्वेटर

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में आज स्वर्गीय जमुना देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय हेमंत कुमार पुर्सवानी की पुण्य स्मृति पर भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत द्वारा खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके पुत्र सूरज प्रकाशजी, हुक़ूमचंदजी पुर्सवानी एवं परिवार द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा उदा में इस समारोह को आयोजित किया और स्कूल में पढ़ने वाले 50 बच्चों के बीच स्वेटर एवं मोजे वितरित किए।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुई कार्यक्रम की शुरूआत

बता दे कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत बरखेड़ा उदा के सरपंच प्रतिनिधि भवानीशंकर मीणा ने भारत विकास परिषद को सेवा की सर्वोच्च संस्था बताकर परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की स्कूल की। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अब्दुल रजाक अगवान, पालक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मीणा, वर्तमान अध्यक्ष दिनेश मीणा, सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, परिषद के वरिष्ठ सदस्य मनोज जैन, शाखा अध्यक्ष महेश मांदलिया एवं स्वेटर वितरण के प्रायोजक हुकमचंद पुर्सवानी मंचासीन मौके पर मौजूद रहे।

परिषद परिवार के सदस्य हुए शामिल

अतिथि स्वागत विद्यालय के शिक्षकगण राधेश्याम राठौर किरण खुराना मंगला धनोतिया एवं परिषद परिवार के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर परिषद परिवार के श्याम गुप्ता राकेश धनोतिया, डॉ. अजय चौहान रमेश मेहता, सुनील धनोतिया, मुकेश काला, गिरीश गुप्ता, संदीप उदिया सहित समस्त गांववाले उपस्थित हुए।

परिषद सदस्य श्याम गुप्ता ने कहा ये

वहीं, परिषद सदस्य श्याम गुप्ता ने कहा कि, हुक़ूमचंदजी पुर्सवानी ने अपनी माता की स्मृति में इस कार्यक्रम को आयोजित किया, जिसमें करीब 50 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। साथ ही, बच्चों के बीच बिस्कुट व मोजे का वितरण किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”771970014″]

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews