
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार को मंत्री हरदीप सिंह डंग ने चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को धन्यवाद देने के लिए ग्राम चंदवासा, बरखेड़ा नायक, राम खेड़ी पहुंचे। इस दौरान शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव भी बरखेड़ा नायक गांव में आभार प्रदर्श करने पहुंची।
बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने मंत्री का किया स्वागत
बरखेड़ा नायक गांव में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कविता नरेंद्र यादव ने अपने भाषण में कहा कि पार्टी में हार जीत चलती रहती है, जहां एक ओर 23 हजार वोटों से जीत मिली है। यह जीत और बड़ी होती, अगर पार्टी के कुछ पदाधिकारी, कार्यकर्ता गद्दारी और बगावत नहीं करते। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ऐसा सेवा करने वाला विधायक कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने वालों को यह कहना है कि पार्टी से बाहर किया जाएगा। आगे कहा कि गुजरात के सांसद डीके स्वामी जी से ऐसे बगावत करने वाले लोगों के नाम दिए जाएंगे। जल्द ही उनके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी। आपको बता दें मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पार्टी के साथ रहने वाले कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का धन्यवाद दिया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने लाडले विधायक का स्वागत और अभिनंदन किया।
[dgv_vimeo_video id=”892885358″]
[dgv_vimeo_video id=”892885721″]
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट
