Mandsaur Weather News: जिले में हुई भारी बारिश से किसानों को हुआ बड़ा नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur Weather News: जिले में हुई भारी बारिश से किसानों को हुआ बड़ा नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur Weather News : मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने लगा है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है लेकिन बेमौसम बारिश से एक बार फिर पारा लुढ़कने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, रविवार देर रात मंदसौर जिले में भारी बारिश ने लोगों को दुबारा ठंड का एहसास करवाया। इसके साथ ही ओलावृष्टि ने भी अपना कहर ढाया।

फसल को भारी नुकसान

दरअसल, मालवा क्षेत्र में भारी बारिश की होने के कारण किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से अफीम की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों के चेहरे पर उदासी छा गया है। भानपुरा तहसील के दुधाखेड़ी गांव में भी ओलावृष्टि से अफीम एवं अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की सूचना मिली है और सुवासरा क्षेत्र में अफीम, चना, गेंहू व अलसी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”794012350″]

वहीं, मानपुर क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ ने अतिवृष्टि से फसलों का भारी नुकसान होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से सर्वे की मांग की है।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews