संपत्ति विवाद को लेकर युवकों का अपहरण, आठ आरोपी नामजद एक गिरफ्तार

संपत्ति विवाद को लेकर युवकों का अपहरण, आठ आरोपी नामजद एक गिरफ्तार

मंदसौर, राकेश धनोतिया। गरोठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत साठखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो युवकों का अपहरण किया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधकों को छुड़ाया।

पीड़ित पक्ष हितेश लोहार साठखेड़ा का कहना है कि वो साठखेड़ा से मेलखेड़ा जा रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप में तकरीबन आठ व्यक्ति हथियारों से लैस होकर आये और कार को रोका। कार रूकते ही उन लोगों ने कार के सामने वाला शीशा तोड़ दिया, इस दौरान कार में पीछे बैठे दो लोग उतरकर भाग गए। लेकिन आरोपियों ने आगे बैठे दो व्यक्तियों की आंखों में मिर्ची झोंक दी और उन्हें खेत पर ले गए। वहां पर रस्सी से बांधकर उनके जमकर मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और दोनों युवकों को छुड़वाया।

घटना के संबंध में एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा होकर अपहरण का है। एक आरोपी जिसका नाम मांगू पिता रोशन खा निवासी साठखेड़ा जिसे राउंड अप कर लिया गया है। बाकी सात आरोपियों की तलाश सरगर्मी से चालू है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के ऊपर धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews