रमी सर्किल में हार गया था 8 लाख रुपये, फिर इस तरह से उतारा मौत के घाट

रमी सर्किल में हार गया था 8 लाख रुपये, फिर इस तरह से उतारा मौत के घाट

Mandsaur News : आजकल ऑनलाइन गेम (रमी सर्किल) की लत युवाओं को तो बर्बाद कर ही रही है। साथ ही, आर्थिक रूप से भी कमजोर कर रही है। एक तरह से यह जुआ है, जिसमें हार- जीत के दांव लगते है जो कि युवाओं की मौत का कारण बन रही है। जिसका एक ताजा मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से सामने आया है। जहां रम्मी सर्कल गेम में एक लड़का 8 लाख रूपए हार गया था। जिसके बाद उसने सामने वाले युवक से जीते हुए पैसे लेने के लिए उसका अपहरण किया। जिसके बाद पांच लाख की फिरौती मांगी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड का सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

8 फरवरी का मामला

दरअसल, 8 फरवरी को ​​​​​​सुवासरा थाना क्षेत्र के गुराड़िया प्रताप से ​16 वर्षीय किशोर विकेश प्रजापत का अपहरण हुआ था। जिसका शव शुक्रवार शाम (11 फरवरी) गांव के पास गणेश मगरा पर एक बोरे से मिला था। मामले में पुलिस ने देर रात 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। शनिवार शाम एसपी अनुराग सुजानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

एसपी ने किया खुलासा

एसपी अनुराग सुजानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक का परिवार आरोपी शुभम के ईंट भट्टे पर काम करता है। आरोपी मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में करीब 9 लाख रुपए हार गया था। इसी उधारी को चुकाने के लिए उसने अपने चचेरे भाई को साथ में लेकर विकेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरे में भरकर पोल्ट्री फार्म के पास गणेश मगरा पर फेंक आए। आरोपियों ने एक चुराई हुई सिम से मृतक के पिता को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगी थी। आरोपी शुभम स्कूल जाते वक्त विकेश को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था और साथी के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews