मंदसौर में सर्पदंश के 3 मामले, इमरजेंसी वॉर्ड में 2 युवतियां, महिला की हालत स्थिर

बरसात के मौसम के साथ सर्पदंश के मामले भी बढ़ने लगे हैं। मंदसौर क्या अलग-अलग इलाके में एक दिन में तीन घटनाएं सामने आई है। इनमें से दो युवतियों की हालत गंभीर और एक महिला स्थिर है।
Mandsaur

मंदसौर में गुरुवार शाम से रात तक सर्पदंश के एक के बाद एक तीन मामले देखने को मिले। अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल व्याप्त कर दिया है। दो युवतियां और एक महिला सांप के काटने का शिकार हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक इन तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों युवतियों को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। जबकि एक महिला की हालत स्थिर होने पर सामान्य वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में लगातार सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

गैस सिलेंडर के पास छुपा था सांप

पहला मामला ग्राम बनी से सामने आया है। यहां 23 वर्षीय पवित्रा मोंगिया अपने मकान में सिलेंडर के पास खड़ी हुई थी। वहां छिपे सांप में युवती को पैर में डस लिया। परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद घर में सांप की तलाश भी की गई लेकिन वह नहीं मिला। यह आशंका जताई जा रही है कि वह कच्चे मकान में मौजूद किसी बिल में छुपा होगा।

मंदसौर में सर्पदंश के 3 मामले, इमरजेंसी वॉर्ड में 2 युवतियां, महिला की हालत स्थिर

खेत में कम करते समय घटना

दूसरी घटना ग्राम आपुखेड़ी की है। यहां 40 साल की महिला हुसैना आरिफ जब खेत में काम कर रही थी। उस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। मौके पर मौजूद लोगों उन्हें नारायणगढ़ सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मंदसौर में सर्पदंश के 3 मामले, इमरजेंसी वॉर्ड में 2 युवतियां, महिला की हालत स्थिर

युवती को दोनों पैर में डसा

एक अन्य मामला ग्राम चंदवासा से सामने आया है। यहां 22 वर्षीय रानी रात तकरीबन 8 बजे आंगन में प्याज धोने के लिए जा रही थी। तभी वहां मौजूद सांप ने पैर में काट लिया। उसने घबराकर जैसे ही दूसरा पर आगे बढ़ाया सांप ने दूसरे में भी काट लिया। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। उसने फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन युवती को लेकर शामगढ़ अस्पताल गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इमरजेंसी वार्ड में युवती का इलाज चल रहा है।

मंदसौर में सर्पदंश के 3 मामले, इमरजेंसी वॉर्ड में 2 युवतियां, महिला की हालत स्थिर

बचाव और सावधानी है जरूरी

बरसात के मौसम में सांप बिलों में पानी भरने की वजह से खेतों और रिहायशी से इलाकों की तरफ चले जाते हैं। ऐसे में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। वहीं अगर आपके आसपास इस तरह की घटना होती है तो बिना देर किए प्रभावित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाएं। झाड़ फूंक के बहकावे में आकर इलाज में देरी न करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews