मंदसौर: नामांतरण मामले में कमिश्नर ने की कार्रवाई, तहसीलदार और पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

MP NEWS

मंदसौर, कमलेश सारडा। मंदसौर जिले (Mandsaur) में भ्रष्टाचार के मामले तेजी से बढ रहे है। नपा में नामांतरण के मामले को लेकर कमिश्नर संदीप यादव ने सख्त कार्रवाई की। जिसमें दो नगरपालिका कर्मी ट्रेप हुए है। राजस्व विभाग के तहसीलदार और पटवारी भी तत्काल प्रभाव से निलंबित हो गए हैं। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसीलदार को शुक्रवार की देर शाम निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें…Honda ने हटाया अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम से लैस होगी कार, जानें यहाँ

सोशल मीडिया में नामांतरण करने के लिए पटवारी और एक अन्य दलाल के बीच 50 लाख में सौदे की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। तो उज्जैन आयुक्त संदीप यादव के आदेश पर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पटवारी को भी निलंबन के आदेश जारी हो गए। आदेश के अनुसार मल्हारगढ़ आयुक्त संदीप यादव को पिपलियामंडी नगर परिषद अध्यक्ष पति सुनील देवरिया ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आयुक्त उज्जैन ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के निलंबन आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें…Indore: युवती के साथ कार में हुई छेड़छाड़, वीडियो को बताया पुराना, मदद करने आए पत्रकार को जड़ा थप्पड़

6 बीघा जमीन के नामांतरण करने के लिए की गई लाखों की मांग

वायरल हुए ऑडियो में पिपलियामंडी के हल्का नम्बर 32 के पटवारी दिग्विजय सिंह और किसी दलाल के बीच नामांतरण करने के बदले 50 लाख की लेनदेन का सौदा होने की बातचीत हैं। ऑडियो में 6 बीघा जमीन के नामांतरण करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कथित तौर पर की गई है। ऑडियो में 25 लाख तहसीलदार को देने और 25 लाख के दो हिस्से में से एक पटवारी को देने की बात भी कही गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews