Hindi News

पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया, हुआ भारी हंगामा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
मंदसौर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और होटल में हंगामा शुरू हो गया।
पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया, हुआ भारी हंगामा

मंदसौर शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल बुधवार रात शर्मिंदगी और हंगामे का गवाह बना। दरअसल एक डॉक्टर पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अपनी पत्नी के हाथों रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना ने न केवल होटल परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया, बल्कि डॉक्टर की कथित प्रतिष्ठा और सामाजिक मर्यादा की भी पोल भी खोल दी। पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मौके पर ही पति की जमकर क्लास लगा दी, जिससे वहां मौजूद हर शख्स सकते में आ गया।

जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी डॉ. जुलफिकार अपनी चिकित्सक की छवि का दुरुपयोग करते हुए शहर के नाहटा चौराहा स्थित ‘समता होटल’ में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे हुए थे। डॉक्टर को यह भ्रम था कि वह अपनी करतूत को दुनिया की नजरों से छिपा लेगा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगेगी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी को उसके हर कदम की खबर लग चुकी थी। पत्नी ने पति की इस धोखेबाजी का पर्दाफाश करने का मन बना लिया था और वह सही समय का इंतजार कर रही थी।

सुनियोजित तरीके से होटल पर छापा मारा

बुधवार की रात करीब 9 बजे का वक्त था, जब पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक सुनियोजित तरीके से होटल पर छापा मारा। परिजनों के साथ होटल पहुंची पत्नी ने बिना किसी देर के सीधे उस कमरे का रुख किया, जहां डॉ. जुलफिकार अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। कमरे का दरवाजा खुलते ही जो दृश्य सामने आया, उसने डॉक्टर के सारे गुनाहों को उजागर कर दिया। पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी का क्रोध ज्वालामुखी की तरह फट पड़ा। उसकी आँखों में आग थी और आवाज में आक्रोश।

धोखेबाजी के लिए कड़ी फटकार लगाई

पत्नी ने पति को उसकी करतूतों के लिए वहीं सबके सामने लताड़ना शुरू कर दिया। होटल के कमरे में ही शुरू हुई यह बहस और हंगामा इतना तेज था कि आसपास के कमरों में ठहरे लोग भी बाहर निकल आए। डॉक्टर जुलफिकार, जो अब तक खुद को सुरक्षित मान रहे थे, अपनी पत्नी और परिजनों को अचानक सामने पाकर पूरी तरह हक्का-बक्का रह गए। उनकी सारी चालाकी और बहानेबाजी धरी की धरी रह गई। शर्मिंदगी से उनका चेहरा उतर गया, लेकिन पत्नी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। उसने एक-एक बात का हिसाब मांगा और पति को उसकी इस धोखेबाजी के लिए कड़ी फटकार लगाई।

दरअसल पत्नी ने अपने परिजनों की मौजूदगी में डॉक्टर की जमकर क्लास लगाई। उसने डॉक्टर को उसके कर्तव्यों और रिश्तों की मर्यादा का पाठ पढ़ाया। होटल का स्टाफ भी इस अप्रत्याशित हंगामे को देखकर हैरान था। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है और डॉक्टर जुलफिकार की सामाजिक प्रतिष्ठा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पत्नी की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि कोई भी अपनी गलत हरकतों को ज्यादा देर तक छिपा नहीं सकता और अंततः उसे अपने किए का फल भुगतना ही पड़ता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews