मंदसौर में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते पानी के टैंक में डूबा 4 साल का मासूम

मंदसौर में 4 साल के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। घर में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त परिवार को बच्चा घर के पास मौजूद टैंक में तैरता मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Mandsaur

मंदसौर के भैंसा पहाड़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 वर्ष मासूम की मौत हो गई है। दरअसल खेलते खेलते एक बच्चा पानी के टैंक में डूब गया और उसकी जान चली गई।

4 साल का खुदाबख्श जब इस घटना का शिकार हुआ।तब पूरा परिवार घर में आयोजित फातिहा के कार्यक्रम में व्यस्त था। काफी देर तक बच्चे के ना दिखाई देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 2 घंटे बाद उसका शव घर के पास बने पानी के टैंक में मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक डेढ़ महीने पहले सरवर शेख की बहन का निधन हो गया था। परिवार ने सवा महीने का फातिहा कार्यक्रम रखा था, उसमें रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान बच्चा खेलते खेलते घर से बाहर निकल गया और व्यस्त होने के कारण परिवार के लोगों का उस पर ध्यान नहीं गया। कुछ समय बाद जब बच्चे को ढूंढा गया तो घर के पास में छोटे पानी के टैंक में उसका शव तैर रहा था। जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद दिया जाएगा शव

अपने बच्चे को पानी के टैंक में देख परिजन उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बच्चे का शव मोर्चुरी में रखा गया है। पेस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews