मंदसौर में दीनदयाल रसोई के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, 5 रुपए की थाली के वसूले 10 रुपए, रैन बसेरा में भी अव्यवस्था

मंदसौर की दीनदयाल रसोई और रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आई है। इनमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश देने के साथ जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
Mandsaur

दीनदयाल रसोई के जरिए गरीबों और जरूरतमंदों तक 5 रुपए में भोजन पहुंचाया जाता है। लेकिन मंदसौर में नजारा कुछ अलग नजर आ रहा है। यहां के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल रसोई में लोगों से 5 रुपए की थाली के 10 रुपए लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, रविवार को डिप्टी कलेक्टर और नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ रोहित राणावत जब अपनी टीम के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे। तब इस वसूली के बारे में जानकारी सामने आई। खाने के लिए कितने पैसे लिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी जुटाने के साथ उन्होंने गुणवत्ता की जांच भी की।

ठेकेदार पर सख्ती की तैयारी

निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी ने जब वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली तो अधिकतर लोगों ने बताया कि उनसे 10 रुपए लिए जा रहे हैं। इसके बाद जब रसोई में काम कर रहे कर्मचारियों से इस बारे में पूछा गया तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए। रिकॉर्ड और अटेंडेंस रजिस्टर में भी कमी देखने को मिली। इसके बाद आप ठेकेदार को नोटिस करने के निर्देश दे दिए गए। जानकारी के मुताबिक यहां रोजाना सौ से डेढ़ सौ गरीब खाना खाने के लिए पहुंचते हैं।

 Mandsaur

रैन बसेरा पहुंचे अधिकारी

रसोई का निरीक्षण करने के साथ-साथ सीएमओ ने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। यहां कम रोशनी होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तुरंत रोशनी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खिड़कियों पर मच्छर के लिए जाली लगाने को भी कहा। यहां के शौचालय में साफ सफाई ठीक तरह से नहीं की गई थी। इस पर अधिकारियों को तुरंत ही सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

 Mandsaur

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews