मंदसौर की किरण का SSF में सिलेक्शन, करेंगी दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा

मंदसौर की किरण का SSF में सिलेक्शन, करेंगी दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा

शामगढ़ मंदसौर, राकेश धनोतिया। शहर की होनहार बेटी किरण बैरागी का चयन इंडियन पैरामिलिट्री फोर्स में हुआ है। वे जल्द SSF (Secretariat Security Force) जॉइन करेंगीं। उन्होंने 2018 में MMC का एग्जाम दिया था और तीन साल के इंतजार के बाद 5 फरवरी को परिणाम आए तो उन्हें टॉप 10 की सूची में स्थान मिला है। किरण को अब नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देने का अवसर मिलेगा।

टॉप 10 में बनाया स्थान
किरण को मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन करने के बाद साॅफ्टवेयर कंपनी में नौकरी का अवसर मिला था, लेकिन उन्हें सेना जॉइन करनी थी। उनके पिता गोविंददास बैरागी पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और उन्होने हर कदम पर अपनी बेटी का साथ दिया। शामगढ़ के सिनेमा रोड निवासी किरण के मुताबित उन्हें बचपन से देशभक्ति का जुनून था। प्रायमरी की पढ़ाई से ही वो कबड्डी में रुचि लेने लगी और हाईस्कूल में स्टेट चैंपियन बनी। शामगढ़ में BCA की पढ़ाई के बाद उन्होने इंदौर से MCA की डिग्री ली। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान इंदौर व पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी से ऑफर मिला। यहां पैकेज तो बहुत बढ़िया था लेकिन किरण को हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान ही पता चल गया था कि महिलाएं भी मिलिट्री जॉइन कर सकती हैं और किरण ने SSC की तैयारी शुरू क दी। तीन महीने तैयारी का मौका मिला और दिसंबर 2018 में उन्होने प्री-एग्जाम दिया। उनका नीमच CRPF में फिजिकल हुआ, 2021 में इंदौर बीएसएफ में मेडिकल टेस्ट पास किया 5 फरवरी को नतीजे आ गए गए हैं। इसमें कुल 18 पदों पर भर्ती हुई थी और परिणाम सामने आए तो किरण को टॉप 10 की सूची में स्थान मिला है।

मिल सकती है प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी
सचिवालय सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अधीन होता है। इसकी जिम्मेदारी सचिवालय अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय दफ्तरों व उनके पदाभिहित अफसरों की सुरक्षा करना है। वर्तमान में SSF के जवान प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।किरण को भी नई दिल्ली सचिवालय में जॉइनिंग मिलेगी।  पूरे संभाग में यह पहला मामला है  जब मंदसौर की बेटी ने SSF जॉइन क किया है।

किरण संभवत: अब तक उज्जैन संभाग की पहली बेटी हैं , जिसे SSF यानी सचिवालय सुरक्षा बल में देशसेवा का अवसर मिलने जा रहा है।  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने देशभर में SSF के कुल 18 पदों पर यह भर्ती निकाली थी। किरण में 100 में से 85 अंक लाकर टॉप 10 में स्थान बनाया है जबकि कट ऑफ 79 पर निकला था। किरण की इस उपलब्धि से पूरा जिला गौरवान्वित है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews