Mandsaur News:जहरीली शराब पर सरकार गंभीर, SP ने आरोपियों पर किया इनाम घोषित

Mandsaur News:जहरीली शराब पर सरकार गंभीर, SP ने आरोपियों पर किया इनाम घोषित

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मौत का मामला गरमा गया है। दरअसल इस मामले में शिवराज सरकार (shivraj government) ने SIT की टीम गठित की थी। जो मंदसौर पहुंची थी। पिछले दिनों मंदसौर पहुंची टीम ने घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान जहरीली शराब से सात संदिग्ध मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि इस मामले में अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

अब इस मामले में एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने तीनों फरार आरोपियों पर 10-10 हज़ार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस ने पिंटू सिंह की गिरफ्तारी की है जबकि महिपाल सिंह, गजेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह अभी भी फरार हैं।

Read More: Transfer: जेल विभाग में थोकबंद तबादले, यहां देखिये लिस्ट

मंदसौर एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने 10-10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया है। ज्ञात हो कि इन सभी आरोपियों पर पिपलिया मंडी थाने में धारा 49-A के तहत FIR दर्ज किया गया है। इस दौरान SIT प्रमुख राजेश राजौरा ने अब तक शराब पीने से 7 संदिग्ध मौतों की पुष्टि की। राजेश राजौरा ने बताया कि अभी की हालत में 6 व्यक्तियों का ईलाज जारी है।

जिसमे से मंदसौर के सरकारी अस्पताल में 3, निजी अस्पताल 1 मरीज इलाजरत है। वहीं आंखों की रोशनी खोने वाले 2 व्यक्तियों का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। SIT प्रमुख ने भरोसा जताया है कि मामले में जांच कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews