Mandsaur News : नारकोटिक्स विभाग का छापा, मिली अफीम की खेती

Mandsaur News : नारकोटिक्स विभाग का छापा, मिली अफीम की खेती

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अवैध तरीके से अफीम की खेती करने के का मामला सामने आया है जहाँ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबरेचा में करीब 578 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम फसल को नष्ट किया है। मामले में अवैध रूप से खेती करने वाले के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

यह है मामला

बता दें कि सीबीएन की टीम में शामिल नीमच और जावरा के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के बाबरेचा गांव के बाहर बने एक बाड़े में छापामार कारवाई करते हुए अवैध रूप से की जा रही अफीम एवम पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया।

गौरतलब है कि आरोपी ने अपने खेत पर एक लंबा चौड़ा बाड़ा बनाया था इसके आसपास करीब 15 फीट ऊंची दिवाली बनाकर अंदर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी जिसे नारकोटिक्स अधिकारियों ने नष्ट किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कई वर्षों से अवैध रूप से अफीम खेती कर रहा रहा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews