
File Pic.
Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पवन चक्की के सिक्योरिटी गार्ड ने अज्ञात बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बुधवार को अलसुबह चोरी की नीयत से वहां पहुंचे थे। उन्हें देखकर गार्ड ने तुरंत ही अपने फील्ड मैनेजर को फोन किया, तभी अज्ञात बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। फील्ड मैनेजर ने इस बात की जानकारी अपने क्षेत्र के बीट प्रभारी को कॉल किया तो वो कहने लगा- बीवी की सेवा करूं कि तुम्हारी। एसपी अनुराग सुजानिया ने एक्शन लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि घटना गरोठ थाना क्षेत्र नारिया चौराहे के पास पवन चक्की की है। फील्ड मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 3.37 बजे सुरक्षा गार्ड विशाल प्रजापति का फोन आया। उसने कहा कि पिकअप में कुछ लोग आए हैं। गार्ड से करीब एक मिनट बात हुई, इसके बाद चीखने की आवाज आई और फोन कट गया। इसके बाद आसपास की पवन चक्कियों के गार्ड को कॉल कर मौके पर जाने के लिए कहा। उन्हें लगा विशाल बदमाशों के पीछे भागा है, वे आगे बढ़े तो शव पड़ा था। तभी दीपक मालवीय ने इस पूरे मामले में शामगढ़ थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा को कॉल किया। उन्होंने पास के थाने पर सूचना देने के लिए कहा। 24 जुलाई को चोरी के मामले में आवेदन देने गरोठ थाने गया था तब एएसआई गजेंद्र शर्मा ने अपना नंबर दिया था। मैंने उन्हें कॉल किया। वे बात सुने बिना अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। मैंने इस बात की पूरी कॉल रिकॉर्ड कर ली।
[dgv_vimeo_video id=”993022521″]
उधर सुरक्षा गार्ड की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वे एएसआई पर हत्या की धाराओं में FIR दर्ज करने, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, गार्ड के परिजन को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, 3 वर्षीय बेटी की उच्च शिक्षा तक मदद और पत्नी को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने उनकी मांगों को बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। पवन चक्की कंपनी और मृतक के परिजनों के बीच 5 लाख की सहायता देने की बात पर सहमति बनी है।
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”993023030″]
