Mandsaur News : वाहन चोरी का खुलासा, 16 बाइक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चुराई गई 16 बाइक बरामद की है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की नई आबादी पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 16 बाइक और बाइक चुराने के दौरान उपयोग में आने वाले औजार बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी मीडिया के सामने बयान की।

क्या है पूरा मामला

बता दे कि पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, नई आबादी थाना क्षेत्र से 30 जून को फरियादी सोनू पिता गजानंद देवड़ा निवासी जनता कॉलोनी रेलवे स्टेशन ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि सीतामऊ फाटक ओवर ब्रिज के नीचे उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। बाइक चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले वही पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बाइक चोर गिरोह की तलाश में लगाया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मांगू दास पिता रघुनाथ दास बैरागी निवासी सेमलिया रानी थाना सीतामऊ, अभिषेक सिंह पिता गजेंद्र सिंह भदोरिया निवासी रेलवे स्टेशन मल्हारगढ़, आदित्य पिता किशोर प्रजापति निवासी स्टेशन रोड महादेव विहार मल्हारगढ़, विक्रम पिता नाथूलाल निवासी गुड़भेली थानावाईडी नगर, सूरज पिता नगुलाल सूर्यवंशी निवासी पलासिया थाना भावगढ़ और मनीष पिता दिनेश निनामा निवासी स्टेशन रोड मल्हारगढ़ को गिरफ्तार किया है।

मंदसौर से राकेश धनौतिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews