मंदसौर में सोमवार यानी आज OHE निरीक्षण यान अपने शेड से बाहर निकलते ही पटरी से उतर गया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी की स्थिति मच गई। हालांकि, घटना में किसी भी तरह का हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी लगते हैं रेलवे के अधिकारी कर्मचारी और आफ के जवान मौके पर पहुंचे। यान को वापस पटरी पर पहुंच जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि मंदसौर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर शेड बना है। निरीक्षण यह यहीं पर खड़ा था। सोमवार को इसे शेड से निकाल कर मंदसौर से होते हुए रतलाम की तरफ ले जाया जा रहा था। यह जैसे ही बाहर निकला शेड से 20 मीटर दूर इसके दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए।

अधिकारियों ने नहीं की टिप्पणी

जैसे ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना मिली कि यान पटरी से उतर गया है तुरंत ही सभी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए अभी से फिर से पटरी पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी दिल्ली से मना कर दिया है। यान अचानक से पटरी से कैसे उतर गया फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गनीमत ये रही कि दो पहिए हो पटरी से नीचे आए हैं। वहीं किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

क्या होता है OHE निरीक्षण यान

बता दें कि OHE निरीक्षण यान का इस्तेमाल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन यानी रेलवे ट्रैक के ऊपर दिखाई देने वाले बिजली के तारों की जांच और रखरखाव के लिए होता है। ये निरीक्षण कार के नाम से भी पहचाना जाता है। इसे रतलाम भेजे जाने के समय मंदसौर में ये हादसा हुआ।